Breaking News

अंबिकापुर,@धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि

Share

अंबिकापुर,03 मार्च 2024 (घटती-घटना)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम लजी स्थित तीरथ धाम शिव मंदिर में 8 मार्च को धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। तीरथ धाम शिव मंदिर समिति के सदस्य सुरेश जवानी एवं डॉक्टर टीएन सिंह ने बताया कि मंदिर समिति ने महाशिवरात्रि पर्व को भव्य रूप से मनाने हेतु लजी ग्राम के सरपंच, पंच एवं ग्राम वासियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व को भव्य स्वरूप देने के लिए मंदिर को आकर्षक पंडाल, झालर ,झंडी एवं फूलों से सजाया जाएगा। साथ ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना, यज्ञ-हवन, अखंड रामायण और विशाल आम भंडारा, भजन कीर्तन एवं मंदिर क्षेत्र में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply