Breaking News

अंबिकापुर@चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,03 मार्च 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापारा स्थित निर्माणाधीन मकान के गोदाम में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश वर्मा घुटरापारा का रहने वाला है। इसका घुटरापारा में ही मकान का निर्माण चल रहा है। वह निर्माण सामग्री रखने के लिए गोदाम बनाया है। 27 फरवारी की रात को अज्ञात चोरों ने गोदम का ताला तोडक¸र
1 नग टुल्लू पम्प, 1 नग हैमर मशीन, 2 नग कटर मशीन पार कर दिया। मकान मालिक प्रकाश वर्मा ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक साय उम्र 20 वर्ष निवासी चांदनी चौक घुटरापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह चोरी करने की बात स्वीकार की और चोरी का सामान शहर के मठपारा निवासी इन्दर कबाड़ी के पास बेचने की बात स्वीकार की। चोरी व चोरी का सामान खरीदने के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक साय व कबाड़ी इन्दर सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह आरक्षक इदरीश खान, उमेश गुप्ता, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply