Breaking News

अंबिकापुर@पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 01 मार्च 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित लोधिमा के पास गुरुवार की रात को पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विशेष सोनी पिता ज्ञानचंद सोनी उम्र 25 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्टीकला का रहने वाला था। वह गुरुवार की रात करीब 10 बजे रिंग रोड स्थित नमनाकला अपना दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित लोधिमा के पास पिकअप क्रमांक सीजी 30 डी 9181 ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply