अंबिकापुर,25 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने 30 वर्षीय महिला के ओरल कैंसर के ऑपरेशन के बाद उसके चेहरे का प्लास्टिक सर्जरी किया है। जो सफल रहा। सुशीला उम्र 30 वर्ष कोरिया जिले की रहने वाली है। इसके जबड़े में सूजन आ गया था। वह 1 माह पूर्व इलाज कराने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल आई थी। डेंटल सर्जन डॉ. अभिषेक हरिश ने उसका बायोप्सी जांच कराया था। जांच में ओरल कैंसर की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसके जबड़े का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन सफल रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद पुन: एक माह बाद उसके जबड़े का प्लास्टिक सर्जरी किया गया है। डॉ. अभिषेक हरिश ने बताया कि महिला काफी कम उम्र की थी। इस लिए प्लास्टिक सर्जरी बहुत ही जरूरी था। उसके शरीर के अन्य हिस्से का चमड़ी निकालकर उसके जबड़े में लगाया गया है। ओरल कैंसर का ऑपरेशन व प्लास्टिक सर्जरी के बाद महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसका कीमो थेरेपी अब नवापारा अस्पताल में कराया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur