Breaking News

अम्बिकापुर,@किशोरी का अपहरण कर शादी का झांसा देकर किया बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,23 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। कुछ दिन पूर्व एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक नबालिग लडक¸ी का अपहरण कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 12 फरवारी की देर रात को एक नबालिग लडक¸ी का अपरिण कर लिया गया था। इसके परिजन ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर नबालिग की खोजबीन शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर किशोरी को बरामदगी के लिए पुलिस जशपुर रवाना हुई थी। पुलिस ने किशोरी को एक युवक के कजे से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान किशोरी ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाई है। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 (2-ढ) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि महाविद्यालय बैकुंठपुर में हरियाली,स्वच्छता और जागरूकता का संगम

Share वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान,प्रतियोगिताएं और खेत बचाओ अभियान की जानकारी के साथ मनाया गया पर्यावरण दिवसछात्र-छात्राओं …

Leave a Reply