अंबिकापुर,21 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी को होगा। जिसमें 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से शामिल होने वाले प्रतिभागियों में 157 पुरुष एवं 44 महिलाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 7:30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से होगी, जो 30 किमी साइक्लिंग के बाद नवापाराकलां में समाप्त होगी। गौरतलब है कि साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन सरगुजा की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 21 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 51 सौ रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। दसवें स्थान तक आने वाले खिलाडिय़ों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur