अंबिकापुर,15 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस व परिवाहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया गया था। शिविर में 130 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए अपना पंजीयन कराया है।
जिले में सडक¸ सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इस दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आमनागरिकों की सुविधा के लिए सरगुजा पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया गया। शिविर के पहले दिन 30 व्यक्तियों द्वारा लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीयन कराया गया। वहीं शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को 100 लोगों ने पंजीयन कराया है। दो दिवसीय शिविर में कुल 130 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीयन कराया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur