
अंबिकापुर, 14 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के एमजी रोड में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टावर में चढ़कर उसके टॉप लेवल पर जाकर लेट गया। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को हुई तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतर पाई। युवक ऊपर से अपने कपड़े नीचे फेंकने लगा ऐसे में युवक के द्वारा टावर से गिर जाने की आशंका को लेकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर बुलाई गई। लेकिन युवक सकुशल टावर से नीचे उतर गया
बुधवार की शाम करीब 6ः00 बजे लोगों ने एक युवक को औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक टावर में चढ़ते देखा और टावर पर चढ़कर युवक लेट गया जैसे ही लोगों ने इसे देखा तत्काल इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने का प्रयास कर ही रही थी, तभी युवक ऊपर से अपने कपड़े नीचे फेंकने लगा जिससे लोगों की सांस थम गई।
युवक के टावर से कूद जाने की आशंका को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक को उतारने का प्रयास किया जाने लगा। इसके पहले की फायर ब्रिगेड की टीम कुछ कर पाती युवक खुद ही नीचे आ गया। नीचे उतरने पर युवक बहकी-बहकी बातें कर रहा था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है। हालांकि पुलिस ने युवक से पूछता शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ करने के बाद उसे उसके घर तक भेजा जाएगा। मगर इस नाटक की घटनाक्रम को जिसने भी देखा उसकी सांसे थमा गई और हर कोई यहां रुक कर नजारे को देखने लगा। जिससे भारी भीड़ यहां जमा हो गई और पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur