Breaking News

अंबिकापुर,@चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 13 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। चोरी की दो बाइक के साथ मणिपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के अनुसार अनिल सिंह पैकरा कसकेला जयनगर का रहने वाला है। वह अंबिकापुर मठपारा में किराय के मकान में रहता है। अनिल सिंह की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी थी। वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने महामाया मंदिर रोड निवासी ईसाद अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से व एक अन्य स्थान से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इसके कजे से दो बाइक जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि महाविद्यालय बैकुंठपुर में हरियाली,स्वच्छता और जागरूकता का संगम

Share वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान,प्रतियोगिताएं और खेत बचाओ अभियान की जानकारी के साथ मनाया गया पर्यावरण दिवसछात्र-छात्राओं …

Leave a Reply