अंबिकापुर,12 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत रविंद्र नगर संजय नगर सीमांकन एवं पटवारी प्रतिवेदन पर रोक लगाने के लिए ग्राम वासियों द्वारा सूरजपुर लाटोरी तहसील में आवेदन प्रस्तुत किया है । किसानों के कृषि भूमि का किराए विक्रय एवं कृषि के त्रुटि भूमि में त्रुटि पाया गया है जिसके कारण नक्शा में विकार है जो सुधार प्रक्रिया में है एवं माननीय जिला अध्यक्ष के पास आवेदन के माध्यम से विचार अधीन है ।
पंचायत में निवासी किसानों के भूमि में बंदोबस्त त्रुटि होने के कारण दिन प्रतिदिन विवाद की स्थिति निर्माण हो रहा है । पुरखे पुनर्वास भूमि पर कृषि कार्य कर अपना जीवन अपन कर रहे हैं साथ ही नक्शा में टूटी होने के कारण विवाद निर्माण होते रहता है । उपरोक्त स्थिति को देखते हुए त्रुटि सुधार होते तक रविंद्र नगर संजय नगर के किसी भी प्रकार की भूमि पर सीमांकन पटवारी प्रतिवेदन आदेश न जारी करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया है । आवेदन प्रस्तुत करने में प्रदीप सरकार शुभेंदु चटर्जी कन्हाई विश्वास शंकर राय तारक सरदार इंद्रजीत वैद्य मानिक जनक दास मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur