Breaking News

अंबिकापुर@महिला से अनाचार,आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,12 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। महिला से अनाचार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक महिला गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी गोली महिला के घर घुसकर जबरन उससे बलात्कार किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आरोपी गोलू पिता दीनानाथ उम्र 28 वर्ष साकिन गांधीनगर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक ऋषभ सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply