अंबिकापुर,06 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कपड़ा खरीदी करने के दौरान एक महिला 1 लाख रुपए ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर ममाले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सकीना परवीन पति अख्तर आलम बलरामपुर जिले के चांदो की मूल निवासी है और अंबिकापुर हçबनगर में रहती हैं। 3 फरवारी को सकीना सोशल मीडिया पर कपड़ा खरीदने के लिए सर्च कर रही थी। पसंद आने पर ऑनलाइन पेमेंट करना चाह रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति का इसके मोबाइल पर फोन आया और यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करने की बात कही। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति अपने फोन पे से महिला के फोन पे नंबर पर 5 रुपए भेजा और फिर उसे पमेंट करने के लिए बोला। इस दौरान महिला के खाते से कई बार में 99 हजार 9 सौ 89 रुपए कट गए। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 42, 66 डी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur