-रवि सिंह-
मनेन्द्रगढ़,02 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। विजय कुमार अग्रवाल निवासी एश्वर्या एम्पायर अपार्टमेट, लाभांडी रायपुर ने अपने पुत्र अरनव अग्रवाल पिता विजय कुमार अग्रवाल,निशांत जैन पिता सुरेशचंद जैन उम्र 45 वर्ष, अशोक मेघानी पिता स्व. टहल मेघानी उम्र 53 वर्ष सा0 एकता नगर गुढियारी के थाना में अपने साथ डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी व ब्लेकमेल किये जाने की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है, पीडि़त ने बताया कि मनोज अग्रवाल निवासी सेल टैक्स कालोनी शंकर नगर (मूल निवासी बस स्टेण्ड रोड मनेन्द्रगढ़) ने निजी चैनल का स्टेट ब्यूरो का काम लेने पाटर्नर बनाने बोलकर 1 करोड़ 49 लाख रूपये लेकर तथा मोबाईल फोन का डाटा लेकर बदनाम करने एवं वायरल करने की धमकी देने के संबंध मे प्रस्तुत किया आवेदन पत्र के अवलोकन पर धारा 420,384 भादवि का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया, मनोज अग्रवाल के साथ किए मेरे बिजनेस में इन्वेस्ट की गई रकम को न लौटाने, मेरे इन्वेस्टमेंट को हड़पने और मेरे साथ मनोज अग्रवाल द्वारा की जा रही ठगी, जालसाजी, ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करते हुये बताया कि जनवरी-फरवरी 2023 में मनोज अग्रवाल ने जरूरत पड़ने पर मोबाईल मांगा था कुछ दिनो के आवश्यकता के बाद मोबाईल वापिस कर दूंगा मैंने भरोसे में आकर मनोज अग्रवाल को अपना मोबाईल दिया जो उन्होंने 15 दिन चलाकर वापस भी कर दिया। इस बीच मेरे मोबाईल से मेरे पर्सनल फोटो, विडियो, सोसल मिडिया की चैटिंग और महत्वपूर्ण डाटा उसने कॉपी करके रख लिया, जिसके बेस पर अब मुझे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। मेरा पर्सनल डाटा और फोटो विडियो मनोज अग्रवाल ने अपने साथी विजय राय एवं विकास अग्रवाल के माध्यम से दिखाकर कहा है कि अगर तुमने अपने पैसे मांगे तो मैं तुम्हे बदनाम कर दूंगा। इस घटना के बाद पीडि़त मानसिक रूप से बहुत परेशान है। पीडि़त विजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल जनवरी 2023 में मेरे निकट परिचित, एक ही स्थान से ताल्लुक रखने वाले मेरे मित्र रहे मनोज अग्रवाल सेल्स टेक्स कालोनी शंकर नगर रायपुर से मुझे बताया कि वह एक निजी चैनल का स्टेट ब्यूरो का काम लेना है. इसमे करीब 1.5 करोड़ रूपये का खर्चा है, मनोज अग्रवाल ने मुझसे कहा कि उसका एक मोटा पैसा अन्य बिजनेस डील में फंसा है जो जल्द ही रिलीज हो जायेगा तो चैनल के ब्यूरो के लिए अभी अमाउंट आप अभी इन्वेस्ट कर दो बाकी मैं आपका पैसा लौटा दूंगा या आपको अपने साथ शामिल कर लूंगा। मनोज अग्रवाल से मेरे एकदम पारिवारिक रिश्ते थे तो मैंने उसके झांसे में आकर 45 लाख रूपये दो बार में अकाउंट से मनोज अग्रवाल की कंपनी जी. एम. डी. ट्रेड एंड कामर्स के अकाउंट में और 60 लाख से ज्यादा की राशि स्वयं के द्वारा अपने परिचितों और रिश्तेदारों से लेकर दी। यह राशि लेने के बाद मनोज अग्रवाल ने चैनल का ब्यूरो संचालन शुरू कर दिया। इस दौरान मै मनोज अग्रवाल के साथ चैनल के मुख्य दफ्तर भोपाल कई बार गया हूं, जहा पर उन्होंने मुझे अपना बड़ा भाई कहकर पार्टनर की हैसियत से जान पहचान करवायी थी। चैनल के संचालन के बाद मनोज अग्रवाल ने मुझे दरकिनार कर दिया। मैंने एक दो बार अपनी राशि वापिस करने की बात की तो आज करते है, कल करते हैं कहकर मुझे टालता रहा। अक्टूबर 2023 में मैने जब अपने पैसे फिर से वापिस मागे तो मनोज अग्रवाल ने मुझे मेरे मोबाईल से ली गई प्राइवेट फोटो, विडियो उसके साथी विजय राव एवं विकास अग्रवाल के माध्यम से मोबाईल में दिखाया और कहा कि अगर तुम मुझसे पैसे मांगोगे तो मैं तुम्हे बदनाम कर दूंगा, फोटो, विडियो वायरल कर दूंगा कहीं भी मुह दिखाने लायक नही बचोगे किसी लायक नहीं छोडूगा। जब मैने चैनल के व्यूरो निधि प्रसाद को मनोज अग्रवाल द्वारा मेरे साथ की जा रही धोखाधड़ी के विषय में बताया तो चैनल की ब्यूरो ने चैनल के मालिक को पुरी बात बताई। जब चैनल के आनर ने विजय अग्रवाल के विषय में मनोज अग्रवाल से पूछताछ की तब मनोज अग्रवाल ने चैनल आनर को सितम्बर 2023 में विजय अग्रवाल के पर्सनल फोटो, विडियो भेजकर कहा कि विजय अग्रवाल गंदा आदमी है। झूठ बोल रहा है यह बात चैनल आनर ने चैनल के ब्यूरो को बताया कि मनोज अग्रवाल और विजय अग्रवाल का पैसा का लेना-देना तो अपनी जगह है लेकिन विजय अग्रवाल के बहुत से प्राईवेट विडियो और फोटो मनोज अग्रवाल ने मुझे भेजे है हालाकि मैने उसे तत्काल डिलिट भी कर दिया है। इस बात की पुष्टि मनोज अग्रवाल की व्हाट्सअप चैट हिस्ट्री से की जा सकती है। पीडि़त का कहना है कि मनोज अग्रवाल से मेरी जान पहचान थी इस कारण मैं उसके झांसे में आ गया था और मुझे जरूरत बता कर मुझसे पैसे लिये जो न तो वापस कर रहा है उपर से मुझे बदनाम करने की बार-बार धमकी दे रहा है, जिस तरीके से उसने अपने साथी विजय राव एवं विकास अग्रवाल के माध्यम से मुझे मेरे पर्सनल फोटो, विडियो दिखाकर लैकमेल किया उसी तरीके से मनोज अग्रवाल ने कुछ लोगों को मेरे पर्सनल फोटो, विडियो भेजे भी है। मैं अभी तक सिर्फ इस डर से शिकायत नहीं कर पाया था क्योंकि मनोज अग्रवाल मुझे चैनल की धमकी भी देता रहा साथ ही मेरे पर्सनल फोटो, विडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur