Breaking News

खड़गवां,@एमसीबी कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रदान किया पीपीओ

Share

खड़गवां,02 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। खड़गवां कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड खड़गवां के अधीनस्थ कार्यरत रेमेजियुस कुजूर प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जड़हरी एवं दीप देवार साय प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला गढ़तर अपनी कार्य काल अवधि पूर्ण करने पर सेवानिवृा हुये। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के मागदर्शन मे बलबिन्दर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये कलेक्टर डी. राहुल वेकंट के हाथों दोनों सेवानिवृा शिक्षकों को पीपीओ (पेंशन पेमेंट आर्डर) प्रदान किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, बीईओ खड़गवां बलबिन्दर सिंह तथा सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाण्डेय सहित जितेन्द्र सिंह प्रधान पाठक देवाडाड उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बतौली मेन मार्केट में दिनदहाड़े चोरी,1.70 लाख रुपए पार

Share दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात,सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी -संवाददाता-अम्बिकापुर,06 मई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply