Breaking News

अंबिकापुर@साइकिल से मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को अज्ञात पिकअप ने मारी टक्कर,मौत

Share

अंबिकापुर,02 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। मॉर्निंग वॉक पर साइकिल से निकले वृद्ध को अज्ञात पिकअप ने शहर के रिंग रोड में शुक्रवार की सुबह टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार धनेश्वर राम उम्र 75 वर्ष शहर के भातुपारा का रहने वाला है। वह प्रति दिन सुबह साइकिल से मॉर्निंग वॉक पर जाता था। शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे साइकिल से मॉर्निंक वाक करने निकला था। तभी रास्ते में रिंग रोड स्थित खरसिया व बिलासपुर चौक के समीप अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने देखा तो उसे पहचान लिया और घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply