Breaking News

अंबिकापुर,@दो बाइक सहित 68 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जत,पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार

Share


अंबिकापुर,29 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। दो अलग-अलग बाइक से शराब की तस्करी की जा रही थी। सूचना पर रविवार की रात लखनपुर पुलिस बदगर्री चौक नहर पुलिया के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर दोनों तस्कर बाइक छोडक¸र फरार हो गए। वहीं दोनों बाइक से कुल 68 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब जत किया गया है। जिसकी कीमत 41 हजार 8 सौ रुपए बताई जा रही है। पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी ने बताया कि 28 जनवारी की रात को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि ग्राम मुटकी की ओर से दो शराब तस्कर अलग-अलग बाइक में शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस बदगर्री चौक नहर पुलिया के पास घेराबंदी की थी। जिसकी भनक लगते ही तस्करों ने घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही बाइक छोडक¸र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बाइक की तलाशी ली तो बाइक क्रमांक सीजी 15 सीसी 3991 से कुल 32 लीटर व बाइक क्रमांक सीजी 29 ए 5766 से 36 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब जत किया गया। जिसकी कीमत 41 हजार 8 सौ रुपए बताई जा रही है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply