Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक की मौत,दो घायल

Share

अंबिकापुर,24 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनिया मेन रोड में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे। तीनों को कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नैहर साय पिता कतको उम्र 40 वर्ष ग्राम उडुमकेला थाना सीतापुर का रहने वाला था। वह 23 जनवरी की सुबह गांव के ही बिहानू और रूपेश के साथ बाइक से मैनपाट जाने निकाला था। रास्ते में कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र कुनिया मेन रोड के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नैहर साय की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply