अंबिकापुर,24 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला सरगुजा द्वारा बुधवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष निवास केडिय़ा, प्रदेश मंत्री मुकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, युवा समाजसेवी अंकित अग्रवाल, महिला सम्मेलन की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता गोयल, जिलाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, कविता अग्रवाल, तरुणा अग्रवाल की उपस्थिति में स्वेटर का वितरण विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहन स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की गई। जिस पर सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा नगद 501 रुपए का पुरस्कार दिया गया। पूर्व में भी विकास अग्रवाल व्याख्याता द्वारा सामाजिक संगठनों से सामंजस्य बना कर इसी प्रकार के छात्र-छात्राओं हेतु उपयोगी कार्यक्रम कराते रहे हैं। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या एमएम एक्का, प्रेमलता गोयल, रामलखन यादव, केके सिंह, विजय त्रिपाठी, योगेन्द्र चौबे, अर्जुन सिंह बंजारे, शीला यादव, नम्रता गुप्ता, बबिता तिवारी, आस्था जयसवाल,प्रियंका मेहता, स्मृति सिन्हा, ब्रिजीट कुजूर, शिवानंद राठौर, राजमणि मिश्रा, दुर्गानंदन गोंजे एवं संस्था के समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur