Breaking News

अंबिकापुर@गर्म पानी में गिरने से जख्मी बच्ची की मौत

Share

अंबिकापुर,24 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। गर्म पानी में गिरने से चार वर्षीय बच्ची जल गई थी। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नितिका कुमारी पिता दयानंद उम्र 4 वर्ष बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।
वह 22 जनवरी को खेलते-खेलते गर्म पानी में गिर गई थी। इससे वह गंभीर रूप से जल गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बिश्रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply