अंबिकापुर,24 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की उपस्थिति में बुधवार अम्बिकापुर लॉक युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो-न्याय दो का पोस्टर जारी किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस बैठक में युवा कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का पोस्टर जारी किया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व से पश्चिम के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जा रही है। इस न्याय यात्रा में देश में व्याप्त बेरोजगारी भी प्रमुख मुद्दा है। इसे ध्यान रखकर युवा कांग्रेस द्वारा रोजगार दो-न्याय दो का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि वो प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार उपलध कराएगी। लेकिन वो अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी। बैठक का संचालन शुभम जायसवाल द्वारा किया गया। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, अनूप मेहता गुरुप्रीत सिद्धू,हिमांशु जायसवाल, अमित तिवारी, स्वर्णिम शुक्ला, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, राजनीश सिंह, विकास केशरी, आशिका कुजूर, शिवांशु, मिथुन सिंह, नीरज तिवारी, मुजस्सम, राहुल सोनी, अनिकेत, आफताब, साहिल, अनुराग,पीयूष, अतुल, मनीष, अंकुश, पीयूष, आशीष, अलि, सालिक, अनुग्रह, मयंक, आशु, अमन, ज्ञान, गौतम, रुस्तम, राकेश, आर्यमान, निखिल, सद्दाम, सतीश, निलेश आदि उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur