Breaking News

लखनपुर,@लखनपुर में अनुपस्थित शिक्षिका को कारण बताओं नोटिस हुआ जारी

Share


लखनपुर,19 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में लगातार लॉक मुख्यालय के अधिकारियों के द्वारा स्कूलों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा गुणवाा में सुधार लाने दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं/इसी कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय के निर्देश पर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी लखनपुर विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम बिनिया ढोढाकेसरा ,पटकुरा अरगोती, संहित अन्य ग्रामों के प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला कराई छापर,
प्राथमिक शाला राईडांड की शिक्षिका अनुपस्थित पाए गए दोनों अनुपस्थित शिक्षिकाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी के द्वारा स्कूलों में उपस्थिति पंजी मध्यान भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रधान पाठकों को दिए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply