Breaking News

अंबिकापुर,@पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही नव विवाहिता ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share

अंबिकापुर,17 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। कीटनाशक सेवन करने से महिला की मौत हो गई। वह पिछले तीन महीने से पति को छोडक¸र किसी दूसरे के साथ रह रही थी। वह दो माह की गर्भवती भी थी। मृतका ने सुसाइड नोट भी आत्महत्या करने का मुख्य वजह अपने प्रेमी को बताई है।
जानकारी के अनुसार राखी तिर्की पति अविनाश एक्का उम्र 20 वर्ष ग्राम राधापुर थाना सीतापुर की रहने वाली थी। इसका विवाह मई 2023 में हुआ था। 9 अक्टूबर 2023 को राखी अचानक अपने ससुराल छोडक¸र कहीं चली गई थी। इसके पति व मायके वाले तलाश कर रहे थे। तभी 12 जनवारी को ग्राम घंघरी निवासी संजय टॉप ने मोबाइल से अविनाश को जानकारी दी की तुम्हारी पत्नी मेरे यहां है और बीमार है। जानकारी मिलने पर वह जाकर देखा तो उसकी बितयत खराब थी। पूछने पर पता चला की वह 7 जनवारी को कीटनाशक सेवन कर ली थी। उसका प्रेमी संजय शंकरगढ़ इलाज कराने के बाद घर में रखा था। अविनाश ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका ने सुसाइड नोट में अपने प्रेमी संजय पर कई गंभीर आरोप लगाई है।



Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply