Breaking News

अम्बिकापुर,@तेज रफ्तार ट्रक ने गंभीर मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस को मारी टक्कर

Share


अम्बिकापुर,17 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के बिलासपुर चौक के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने संजीवनी 108 को टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। एंबुलेंस चालक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से गंभीर मरीज को लेकर रायपुर जा रहा था। एंबुलेंस में चालक सहित 6 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार आनंद नामक व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रायपुर रेफर कर दिया था। मंगलवार की रात करीब 1 बजे संजीवनी 108 से मरीज को रायपुर ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में मरीज व उसके परिजन सवार थे। एंबुलेंस बिलासपुर चौक के पास पहुंची ही थी कि खरसिया रोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस पलट गई और गंभीर मरीज सहित सभी घायल हो गए। एंबुलेंस में चालक सहित कुल 6 लोग थे। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। पुन: मरीज को बुधवार की दोपहर दूसरे एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply