अंबिकापुर,16 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रज्ञा मिश्रा का चयन छाीसगढ़ प्रदेश यूथ बालिका बास्केटबाल टीम में किया गया है। यह 6वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 कोयंबटूर, तमिलनाडु में 21 से 25 जनवरी तक भाग लेगी। इस बड़ी उपलçध के साथ सरगुजा जिला का फिर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नाम दर्ज हुआ है। लगातार कई वर्षों से सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ द्वारा निस्वार्थ व निःशुल्क बच्चों को बास्केटबाल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रज्ञा मिश्रा बचपन से ही बास्केटबाल खेल रही है।
सब-जूनियर वर्ग से सीनियर लेवल तक सभी वर्गों के बास्केटबाल प्रतियोगिता में कई मेडल जीतकर संघ के साथ सरगुजा का नाम रोशन किया है। वह सब जूनियर वर्ग स्कूल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में खेल चुकी है। हाल ही में प्रज्ञा मिश्रा 2023 में 73 वीं सिनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता लुधियाना, पंजाब खेलकर आई है। अभी छाीसगढ़ जूनियर बालिका टीम के प्रशिक्षण कैम्प चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur