Breaking News

अंबिकापुर,@2 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,15 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। 2 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
गांधीनगर पुलिस को सोमवार को मुखबिर से जानकारी मिली की बनारस रोड स्थित चठिरमा के पास एक व्यक्ति बाइक में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके कजे से दो किलो गांजा पाया गया। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कजे से गांजा, बाइक सहित 10 बजार रुपए नकदी जत किया है। पुलिस ने आरोपी सूरज साहू पिता काशी प्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी शिवधारी कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक अनिल सिंह, सतीश कुमार, देवेंद्र पाठक, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply