अंबिकापुर, 14 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। मकर संकांति के अवसर पर विलुप्त होती परंपरा पतंगबाजी में बच्चों और युवाओं का गजब का उत्साह देखा गया। रविवार को सरगुजा सेवा समिति द्वारा पतंग उत्सव का आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में किया गया था। इस आयोजन में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
पतंग उत्सव को लेकर सुबह से ही गांधी स्टेडियम में पतंग लेकर लोग पहुंचने लगे थे। सुबह 11 बजे से आयोजन प्रारंभ किया गया। पतंग काटो प्रतियोगिता और फैंसी पतंग प्रतियोगिता में लोगों का उत्साह बढ़ चढक¸र दिखा। पूरे प्रतियोगिता के दौरान लोगों की आंखें आसमान पर टिकी रहे। रंग बिरंगी और कई आकार की पतंग लेकर लोग इस प्रतियोगिता में पहुंचे थे। पूरे दिन एक दूसरे की पतंग काटने का सिलसिला पतंगबाजों के बीच देखा गया। इस पतंग उत्सव में इंडोनेशिया व दुबाई की उडऩे वाली पतंग आकर्षण का केंद्र रही। शहर के मुकेश अग्रवाल फैंसी पतंग प्रतियोगिता में इंडोनेशिया में बनी बाज रूपी पतंग सहित कई फैंसी पतंग लेकर पहुचे, जहां लोग इंडोनेशिया की इस फैंसी पतंग को देखकर अपने आप को नहीं रोक सके और फैंसी पतंगों के साथ सेल्फी खिंचवाने लगे, दरअसल शहर के निवासी मुकेश अग्रवाल इंडोनेशिया गए हुए थे जहां से 40 से अधिक पतंग लेकर अम्बिकापुर पहुचे और पतंग उत्सव में अपनी फैंसी पतंग का प्रदर्शन किया ,इंडोनेशिया की पतंग को सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में खाशा पसंद किया गया। आयोजन के दौरान सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, समिति के संजय अग्रवाल, अखिलेश सोनी, आलोक दुबे, आकाश गुप्ता, राजेश कश्यप, प्रयाग साहू, किशोर शर्मा, शुभम अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur