Breaking News

अंबिकापुर,@विवेक सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Share

अंबिकापुर, 13 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के विवेक सिंह को आर्ट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद द्वारा फाइनेंस विषय पर पीएचडी डिग्री प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवल पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ सीपी यादव तथा तमिलनाडु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विश्वरंजन शर्मा के हाथों यह डिग्री प्रदान किया गया। विवेक ने बहुत की कम डॉक्यूमेंटेन के साथ फाइनेंस की विधियों तथा मार्केटिंग के प्रकारों पर अपना शोध पत्र पढ़ा। साथ ही इस विधि को डॉ. राणा प्रताप बजाज की किताब में भी जगह दी गई है। फरीदाबाद में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में सभी विषयों में अव्वल रहने वाले छात्रों को गोल्ड मैडल भी प्रदान किया गया ।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply