Breaking News

अंबिकापुर,@गांधी स्टेडियम में मनेगा मकर संक्रांति उत्सव,उड़ाएंगे पतंग

Share

अंबिकापुर, 11 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को शहर में वृहद पतग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। बता दें कि सरगुजा सेवा समिति द्वारा शहर में पतंग उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है। इसमे शहर के सभी वर्ग के उत्साही लोग भाग लेते हैं। समिति द्वारा इस वर्ष भी पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में 14 जनवरी को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा। आयोजन एक प्रतियोगिता के रूप में होगा जिसमें पतंग के आकर्षण व पतंग के काटने पर विजेता का चयन होगा। समिति द्वारा विजेता के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply