Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में यात्री बस ट्रक से टकराई,आधा दर्जन लोग घायल

Share

अम्बिकापुर, 10 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के रिंग रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बुधवार की सुबह स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस सडक¸ किनारे खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। बस करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं है। बताया जा रहा है कि बस अंबिकापुर से झारखंड गढ़वा जा रही थी।
बुधवार की सुबह सूरज यात्री बस प्रतिक्षा बस स्टैंड से सवारी को लेकर गढ़वा झारखंड जा रही थी। शहर के रिंग रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप पहुंची थी कि एक स्कूटी सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सडक¸ किनारे खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। हादसे से यात्रियों के बीच कोहराम मच गया। बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply