Breaking News

अंबिकापुर,@व्यावसायिक वाहनों से मंडी कर्मचारियों की अवैध उगाही की शिकायत कृषि मंत्री से

Share


अंबिकापुर, 09 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग के नाम अवैध उगाही किए जाने की शिकायत चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से की है। ज्ञापन के माध्यम से कृषि मंत्री को अवगत कराया गया है कि व्यापारियों के मालवाहक गाडिय़ों से प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर अवैध वसूली कर परेशान किया जा रहा है। 7 जनवरी को वाहन क्रमांक एमपी 21 एच 1817 सरगुजा किराना व्यापारियों का माल कटनी से अंबिकापुर आ रहा था। मनेन्द्रगढ़ में मंडी अधिकारी द्वारा वाहन रोका गया और ड्राइवर को डरा धमका कर अवैध वसूली की गई। अवैध वसूली के पश्चात गाड़ी को छोड़ा गया। चेंबर ऑफ कामर्स ने बताया कि ग्रामीण अंचल के छोटे व्यापारियों का माल भेजते है तो रास्ते के नाका एवं थाना में रोक कर जीएसटी बिल मांगना एवं माल चेक करने के नाम पर अनावश्यक परेशान कर अवैध वसूली किया जा रहा है। शिकायत पर कृषि मंत्री ने तत्काल ही सम्बंधित अधिकारी से बात कर इस तरह की शिकायत दुबारा नहीं मिलने की समझाइश दी। ज्ञापन सौंपने में किराना मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव अश्विनीलाल गर्ग, छाीसगढ़ चैम्बर सरगुजा जिला अध्यक्ष अजीत अग्रवाल,कैट से रविंद्र तिवारी और मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply