अंबिकापुर,07 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के ग्राम खडऱो मेन रोड में शनिवार की शाम आने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार विशाल पांडेय पिता रामाकांत पांडेय उम्र 28 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुखरी का रहने वाला था। वह शनिवार की शाम को खडऱो से बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में खडऱो मेन रोड में विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम बांसपारा निवासी संजय यादव पिता रामविचार यादव 28 वर्ष भिड़ंत हो गई। संजय अपने साला सिरू के साथ बरियों बाजार जा रहा था। वहीं दुर्घटना में विशाल, संजय व सिरू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने विशाल पांडेय व संजय यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिरू का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur