अंबिकापुर,07 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सोमवार को अंबिकापुर आएंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि छाीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह संभागीय भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को स्थानीय हॉकी स्टेडियम पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में सुबह 10.30 बजे संभाग स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन है। जिसमें मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा छाीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा,केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम,केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, संभागीय संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव एवं सर्व विधायक रेणुका सिंह, गोमती साय, भैय्या लाल राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, रायमुनी भगत, उद्धेश्वरी पैंकरा, शकुंतला सिंह पोर्ते तथा भूलन सिंह मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा ने विशेष तैयारियां की है। कार्यक्रम स्थल तथा शहर के चौक चौराहों को भाजपा के झंडे व फ्लेक्स बैनर से सजाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अतिथियों का जोरदार व एतिहासिक स्वागत करने की अपील की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur