अंबिकापुर,07 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। आज मेरे लिए काफी भावनात्मक पल है। आप सभी के प्यार,स्नेह लोगों की आस आज मुझे जो शदों के माध्यम से मिली है, मैं भाव विभोर हूं। मेरे पास शदों की कमी पड़ रही है। उक्त बातें कलेक्टर कुंदन कुमार ने नगर के राजमोहिनी भवन में नागरिक मंच सरगुजा द्वारा आयोजित उनके विदाई समारोह में कही। उन्होंने कहा इतना लंबा कार्यक्रम आज तक मैं नहीं देखा, जहां लोग इतने सहज तरीके से सभी को सुन रहे हैं। कुंदन कुमार ने कहा उन्होंने जो भी किया वह तभी संभव हो पाया जब आप सभी नागरिक मेरे साथ थे। आप लोगों के बिना कोई काम संभव नहीं था। यह मैंने नहीं आप लोगों ने किया है। इतनी ताकत इतना प्यार आप लोगों ने जो दिल से मुझे दिया इसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरे पास कभी भी कोई आता था तो मैं अपने आप को उनके स्थान पर रखकर सोचता था। क्योंकि जो व्यक्ति मेरे पास आता था मुझे मालूम है कि वह हर जगह घूम कर परेशान हो जाता था, अगर मेरे पास आकर भी उसे न्याय नहीं मिलता तो वह कहां जाता. आयोजन को नागरिक मंच सरगुजा के जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा,आलोक दुबे ,कैलाश मिश्रा ,विवेक दुबे सहित अन्य ने संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर कुंदन कुमार ने अपने कार्यकाल में सरगुजा क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखा है। कलेक्टर का नहीं बल्कि कुंदन कुमार का है।. किसी पद का सम्मान जब किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत सम्मान मिलता है तो यह साबित हो जाता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत कुछ किया।.आखिरी व्यक्ति तक शासकीय योजना इस दिशा में कलेक्टर कुंदन कुमार ने काम किया.त्रिलोक कपूर कुशवाहा,करता राम गुप्ता,हेमंत तिवारी, डॉ एके सिंह, इरफ़ान सिद्दीकी, राम लखन पैकरा, कौशलेंद्र पांडे, अशफाक अली,प्रमोद चौधरी, मंजूषा भगत, नगर नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार सहित भारी संख्या में स्वच्छता दीदिया वह अन्य लोग मौजूद थे। पूरे आयोजन का संचालन नरेंद्र सिंह टूटेजा ने किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur