अंबिकापुर, 04 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के रिंग रोड स्थित प्रतापपुर नाका निवासी कक्षा दसवीं के एक छात्र ने बुधवार की रात अपने घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पिता आकाशवाणी अंबिकापुर में कार्यरत हैं। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या का जिम्मेदार खुद ही बताया है। सुसाइड नोट में किसी को दोषारोपण नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्नेहिल पांडेय पिता गोपेश पाण्डेय उम्र 15 वर्ष शहर के रिंग रोड स्थित प्रतापपुर नाका का रहने वाला था। स्नेहिल विक्टोरिया पलीक स्कूल में कक्षा 10 वीं का छात्र था। इसके पिता स्नेहल पांडेय आकाशवाणी अंबिकापुर में काम करते हैं। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम 4 बजे डियूटी गया था। मेरी ड्यूटी रात 11 बजे तक रहती है। इस बीच रात लगभग 9 बजे खाना खाने घर पहुंचे। पुत्र स्नेहिल खाना खाने के बाद अपने बैठक रूम में पढाई कर रहा था। डियूटी समाप्त होने पर लगभग 11.20 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि जिस कमरे में स्नेहिल सोता था वहां पर नहीं था। फिर बैडरूम में गया तो वहां भी नहीं दिखा। इसके बाद अपनी पत्नी से पूछा तो बताई वह पढ़ रहा था,फिर में छत की ओर गए तो देखा कि उपर वाले स्टोर रूम की लाईट जल रही है। उस कमरे में जाकर देखा तो पुत्र स्नेहिल का शव फांसी पर झूलता मिला। यह नजारा देख पिता के होश उड़ गए। वह तत्काल मामले की जानकारी पत्नी व अन्य परिजन को दी। उसे फंदे से उताकर स्कूटी से मिशन अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur