अंबिकापुर, 04 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता और अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। आगामी 8 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम किया जाना है। बैठक में ललन प्रताप सिंह ने कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको मिलकर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। इस दौरान विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आगामी निर्धारित तिथि को मुख्यमंत्री अभिनन्दन समारोह में भाग लेंगे। यह हम कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपेक्षित कार्यकर्ाा एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज परिसर हॉकी मैदान में उपस्थित होने का अपील किया है। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया,लोक सभा विस्तारक जमुना पाण्डेय, फुलेश्वरी सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, प्रशान्त शंकर त्रिपाठी,आलोक दुबे,अरुणा सिंह, मुनेशवर राजवाड़े, डी के पुरिया, विजय व्यापारी,राधेश्याम सिंह ठाकुर,रोशन गुप्ता, मंजूषा भगत,मधु चौदहा,राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा,मुरारी बंसल,मनोज गुप्ता, रुपेश दुबे,रामकेश्वर राजवाड़े,दिनेश साहू, अनिल सिंह,बैभव सिंह,महेन्द्र सिंह, बालनाथ यादव,गुरुशरण सिंह,रज्जु राम, श्रवण कुमार दास,आकाश गुप्ता,हरमिन्दर सिंह टिन्नी,सन्तोष द्विवेदी,रामप्रवेश पाण्डेय,सर्वेश तिवारी,रमेश जायसवाल, अनिल अग्रवाल, रवि जायसवाल, संजीव वर्मा, उमाशंकर उपाध्याय,नकुल सोनकर,धनराम नागेश,सोमनाथ सिंह,वीर विक्रम सिंह बाबरा,वसीम अंसारी,प्रियंका चौबे,सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, अनामिका पैकरा,अखण्ड विधायक सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur