Breaking News

बैकुण्ठपुर@क्या शहर के नामिक चिकित्सक राजनीतिक रूप से बीमार हो चुके है?

Share

  • अपने ही पैसे मनाया अपना जन्मदिन…मिठाई के डब्बे में अपनी फोटो छपवा घर-घर भेजी मिठाई…मिठाई के साथ क्या अपना प्रचार करना था इनका उद्देश्य?
  • भाजपा से लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं शहर के नामी चिकित्सक,कोरबा लोकसभा से मांग रहे हैं भाजपा से टिकट।
  • कभी सामाजिक सरोकार नहीं रखने वाले चिकित्सक की एकाएक जन सरोकारों वाली सामाजिक छवि देखकर हैरान हैं शहर के लोग।
  • क्या भाजपा लगायेगी शहर के नामी चिकिसत्क पर दांव या फिर वह देगी किसी जन सरोकारों वाले किसी व्यक्ति को कोरबा लोकसभा से मौका?
  • मोदी लहर में नैया हो जायेगी पार यह है चिकित्सक की मंशा व रणनीति?
  • पोस्टर वार में सबसे आगे है डॉक्टर साहब हर तरफ रोड के किनारे दिख जाएंगे पोस्टरो में।
  • जगह जगह बैनर पोस्टर लगाकर भी चिकित्सक ने जाहिर की कोरबा लोकसभा से दावेदारी,पोस्टर वॉर में भी हैं माहिर।
  • बैनर पोस्टरों में शुभेक्षु की जगह लिखा है भारतीय जनता पार्टी,क्या भाजपा ने कर दिया उन्हे लोकसभा के लिए अधिकृत?

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 01 जनवरी 2024 (घटती-घटना)।  बैकुंठपुर शहर के नामी चिकित्सक ने बीते दिनों अपना जन्मदिवस मनाया और इस दौरान उन्होंने पहली बार घर घर मिठाई भिजवाई और लोगों के बीच अपने जन्मदिवस का संदेश खुद भेजने का काम किया। नामी चिकित्सक का जन्मदिवस मनाने का तरीका देखकर लोगों के बीच भी यह चर्चा सुनी गई की आखिर एक चिकित्सक जिसे कभी जनसरोकारों से कोई मतलब न रहा हो वह क्यों अपने जन्मदिवस को जनमानस के बीच मना रहा है जनता से जुड़ाव जतला रहा है। चिकित्सक ने इस दौरान जमकर पोस्टर बैनर भी छपवाए और जगह जगह लगवाए। चिकित्सक की पूरी मेहनत लोकसभा में कोरबा से दावेदारी करना है भाजपा से वह टिकट के दावेदार हैं इसलिए वह अब सामाजिक होने लगे हैं यह असल वजह है उनके द्वारा अपना  जन्मदिवस मनाने की। वैसे चिकित्सक जिन्होंने अपना जन्मदिवस इस वर्ष भव्य रूप से मनाया उन्होंने यह आयोजन पिछले वर्ष भी किया था तब उन्होंने घर के समीप कार्यक्रम किया था और तब उन्होंने शहर के कुछ लोगों सहित आसपास के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं सहित अन्य दलों के लोगों को बुलाया था और उनका सत्कार किया था। इस बार उन्होंने पिछली बार के विपरीत अपने जन्मदिवस कार्यक्रम को घर घर तक पहुंचाने का काम किया और मिठाई का डब्बा बनाकर उसमें अपनी तस्वीर छपवा कर घर घर मिठाई के डिब्बों को भिजवाया और एक तरह से खुद का प्रचार किया। मिठाई कोरिया जिले के जिला मुख्यालय सहित आसपास के कई गावों के बांटी गई जिसमें कई जगह सभी को मिठाई मिली और कई जगह कुछ चिन्हाकित लोगों को मिठाई मिली जिसकी तस्वीर सामने आई।

शुभेक्षु भारतीय जनता पार्टी को बनाया गया जिसको लेकर प्रश्न भी खड़ा है
वैसे उनका पोस्टर बैनर भी चर्चा का विषय रहा, बैकुंठपुर शहर सहित जिले सहित लोकसभा कोरबा क्षेत्र के कई जगह उनका बैनर पोस्टर लगाया गया जन्मदिवस के अवसर पर वहीं पोस्टर बैनर में शुभेक्षु भारतीय जनता पार्टी को बनाया गया,जिसको लेकर प्रश्न भी खड़ा हुआ की क्या पार्टी ने चिकित्सक को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी कोरबा जिले के लिए घोषित कर दिया है? वैसे चिकित्सक के बैनर पोस्टरों में भाजपा को शुभेक्षु बनाए जाने पर जब इसको लेकर जानकारों की प्रतिक्रिया जाननी चाही गई तो कुछ का कहना था भाजपा में ऐसा होता नहीं की वह जन्मदिवस आयोजनों में पार्टी को बार बार शुभेक्षु बताकर सामने आए क्योंकि ऐसा होने लगे तो किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी के जन्मदिवस पर ऐसा ही देखने को मिलेगा और हमेशा पार्टी को ही शुभेक्षु बताकर लोग खुद बैनर पोस्टर लगवाते रहेंगे जैसा चिकित्सक ने किया। वैसे भाजपा से कोरबा लोकसभा के लिए अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान हुआ नहीं है वहीं ताजा जानकारी अनुसार कोरबा से तीन जहां दावेदार भाजपा से अपनी दावेदारी सामने रख सकते हैं वहीं कोरिया जिले से भी अब दावेदारों की संख्या में इजाफा हो सकता है जिसमे एक नया नाम कोरिया से जो जुड़ा जा वह रेवा यादव का है जो लोकसभा के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं।
क्या चिकित्सक साहब टिकट मिला तो मोदी लहर में जीत जाएगे ऐसा उमीद कर बैठे है?
अब जब कई दावेदार हैं ऐसे में किसे भाजपा मौका देगी यह तो भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा लेकिन माना जा रहा है की शहर के चिकित्सक इस उम्मीद में जोर आजमाइश कर रहे हैं की टिकट मिला तो मोदी लहर में जीत आसान होगी ख़ुद की छवि प्रत्याशी की जनता नहीं देखने जायेगी। वैसे चिकित्सक का जन्मदिवस इस वर्ष खुद चिकित्सक ने काफी उत्साह से मनाया जगह जगह आयोजन भी खुद कराते नजर आए चिकित्सक काफी खर्च किया उन्होंने घर घर मिठाई भी बांटी ऐसे में वह कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव के बड़े दावेदार हैं यह कहना गलत नहीं होगा।
घर-घर पहुचाई गई मिठाई,लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार हैं चिकित्सक,सूत्र
जैसा की सूत्रों का कहना है की शहर के चिकित्सक अपना जन्मदिवस ऐसे ही नहीं मना रहे हैं,वह ऐसे ही अपने जन्मदिवस पर घर घर मिठाई नहीं बांट रहे हैं,वह कमर कसकर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए तैयार हैं और इसलिए वह इतनी मेहनत और इतना खर्च कर रहे हैं। चिकित्सक का जन्मदिवस पिछले कुछ वर्षों से ही लोगों के बीच सार्वजनिक रूप से मनाया जा रहा है पहले वह सार्वजनिक मिलने जुलने से परहेज ही रखते थे जैसा की लोगों का ही कहना है। चिकित्सक खुद का जन्मदिवस मनाकर अब चुनाव में जीत दर्ज करना चाहते हैं वहीं जन्मदिवस आयोजन कर वह भाजपा खेमे में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं जिससे उनकी स्वीकार्यता अभी से बनी रहे और जब लोकसभा उम्मीदवार के रूप में किसी का चयन हो उनका नाम भी उसमे शामिल रहे।
कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा से कई लोग हैं दावेदार,कोरिया से ही एक नया नाम चिकित्सक के अलावा हुआ शामिल
कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में शहर के चिकित्सक अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इस लोकसभा सीट से भाजपा के कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं जिसमे कुछ कोरबा के लोग हैं वहीं अब कोरिया से चिकित्सक के अलावा एक नाम और सामने आ रहा है जो नाम भाजपा नेता रेवा यादव का है जो वर्तमान बैकुंठपुर विधायक के करीबी हैं और कई दशकों से भाजपा के लिए मेहनत कर रहे हैं। यह ऐसा नाम है जो चिकित्सक की तरह हालिया पार्टी में लिया जा रहा नाम नहीं है।
पोस्टर बैनर में भाजपा पार्टी को शुभेक्षु बतौर लगातार समाने रख रहे चिकित्सक,क्या ऐसा करना उचित?
चिकित्सक अपने जन्मदिवस के दिन पोस्टर बैनर छपवाने में भी काफी सक्रिय नजर आए,उनके सभी बैनर पोस्टरों में शुभेक्षु भाजपा पार्टी को बताया गया। अब सवाल यह उठता है की क्या चिकित्सक के जन्मदिवस पर पोस्टर बैनर भाजपा पार्टी ने छपवाए क्या वह कोरबा लोकसभा से घोषित हो चुके उम्मीदवार हैं,क्या उन्हे भाजपा का नाम उपयोग करने की छूट मिल चुकी है ऐसे कई सवाल हैं। वैसे पोस्टर बैनर जिले सहित लोकसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर लगाए गए और ऐसा करने के पिछे की वजह खुद का प्रचार करना ही है ऐसा माना जा रहा है।
जन सरोकारों से जुड़ने का अभिनय हालिया है चिकित्सक का,पहले जन सरोकारों से नाता ही नहीं था चिकित्सक का शहर के चिकित्सक का जन सरोकारों से नाता नया नया है,उनको जानने वालों की माने तो पहले उन्हे जन सरोकारों से कोई वास्ता भी नहीं हुआ करता था वह अपने में ही व्यस्त रहा करते थे। लोगों की माने तो राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होने सीधे लोकसभा उम्मीदवार बनने के लिए उनका यह अभियान है जो अभिनय है। वैसे यह भी मानना है लोगों का वह भाजपा के लिए जिताऊ प्रत्याशी नहीं हैं क्योंकि उनकी स्वीकार्यता शायद ही क्षेत्र में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में हो सके।
मोदी लहर में गोता लगाने की है तैयारी
वैसे चिकित्सक मोदी लहर में गोता लगाने के चक्कर में हैं वही उनकी तैयारी है यह माना जा रहा है। चिकित्सक को उम्मीद है ही की वह मोदी लहर में चुनाव जीत सकते हैं इसलिए वह टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। वैसे भाजपा के नजरिए से देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी चयन में सबसे पहले प्रत्याशी का आंकलन जरूर करती है जिसमे चिकित्सक फीट बैठेंगे इसमें संशय है।
भाजपा जिला कार्यालय में मानना चाहते थे चिकित्सक अपना जन्मदिवस, जिलाध्यक्ष ने नहीं दी अनुमति,सूत्र
शहर के नामी चिकित्सक इस बार अपना जन्मदिवस जिला भाजपा कार्यालय में मनाना चाहते थे लेकिन सूत्रों की माने तो उन्हे भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी। जब जिलाध्यक्ष ने अनुमति नहीं प्रदान की तब उन्होंने अपना जन्मदिवस अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया और कुछ जगह खुद का स्वागत सम्मान कार्यक्रम उन्होंने ने खुद प्रायोजित कराया वहीं शहर सहित कई गावों में मिठाई के डिब्बे बंटवाए।
भाजपा के विरोध प्रदर्शनों में नहीं नजर आते चिकित्सक,केवल लोकसभा प्रत्याशी बनना ही इनका मुख्य उद्देश्य
चिकित्सक और भाजपा दोनों के बीच यदि संबंध तलाशने की कोशिश की जाए तो चिकित्सक का भाजपा से संबंध केवल इतना है की उन्हे लोकसभा चुनाव में भाजपा से कोरबा सीट पर प्रत्याशी बनना है वहीं जब बात किसी विरोध प्रदर्शन में भाजपा पार्टी के लोगों के साथ शामिल होने की आती है तब चिकित्सक ऐसे कार्यक्रमों से दूर नजर आते हैं खासकर जब प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार थी वह विरोध प्रदर्शनों में कम ही जाया करते थे। कुल मिलाकर उनका अलग ही उद्देश्य है भाजपा से जुड़े रहने का। वैसे भी जहां भीड़ पहले से जुटी हुई होती है वह वहीं जाते हैं जहां भीड़ नहीं होती और पार्टी का कार्यक्रम होता है वहां चिकित्सक नहीं जाते। भीड़ की स्थिति जानने के लिए वह अपने सूत्रों का सहारा लेते हैं जब उन्हे भीड़ उनके हिसाब वाली पता चलती है वह जाते हैं वरना फिर जाते ही नहीं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ईद-उल-अजहा की नमाज अता कर मांगी अमन चैन की दुआ

Share अम्बिकापुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। ईद-उल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह में अदा की और नमाज़ के …

Leave a Reply