Breaking News
518198839

अंबिकापुर@सडक¸दुर्घटना में युवक की मौत

Share


अंबिकापुर,01 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पति राज सिंह पिता अजमेर ङ्क्षसह उम्र 35 वर्ष मनेन्द्रगढ़ जिले के केल्हारी का रहने वाला था। वह 30 दिसंबर की शाम को 6.30 बजे पिपरौलडीह के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply