Breaking News

अंबिकापुर@देर रात बधियाचूआ जंगल में घुसा 27 हाथियों का दल,मचा हडक¸ंप

Share

अंबिकापुर,01 जनवरी 2024 (घटती-घटना)।पिछले तीन दिनों से 27 हाथियों का दल अंबिकापुर शहर के समीप डेरा जमाए हुए है। रविवार को बधियाचुआं के जंगल में पूरे दिन डटे रहे। इसके बाद शाम को वापस लालमाटी की ओर निल गए थे। इसके बाद पुन: रात 10.30 बजे ग्राम बधियाचुआं के समीप स्थित जंगल में पहुंचा। हाथियों की खबर मिलते ही पूरे गांव में भगदड़ मच गई ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने तत्काल अधिकारियों को स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला बधियाचनुआं चुनाव ऑक्सीजन पार्क के रेस्ट हाउस व पंचायत भवन में रुकने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणों के लिए भोजन टेंट की व्यवस्था के लिए कहा विधायक द्वारा सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद व भाजपा नेता सिकंदर जायसवाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता ग्राम बधियाचूआ पहुंचे वह ग्रामीणों के साथ उनका हौसला बढ़ाते हुए देर रात तक व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे। डीएफओ व रेंजर के साथ वन अमला रातभर गांव में लोगों के साथ डटे रहे। इस दौरान अजय सारथी, रामनिवास गुप्ता, सुरेंद्र टोप्पो, सिंटू सारथी, आकाश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, राजू जायसवाल, शिवमोहन विश्वकर्मा, सुनील यादव, दीपक यादव, छोटे चौधरी, शैलेंद्र कुमार, भारत कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता देर रात तक ग्रामीणों के साथ खड़े रहे।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply