Breaking News

बिहारपुर,@बोरवेल मशीन पलटने से नशे में धुा चालक गंभीर रूप से घायल

Share


बिहारपुर,29 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चांदनी बिहारपुर के क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोल्हुआ के खीरो नदी के समीप बोरवेल मशीन के चालक ने नशे में धूत होकर वाहन को पलटी मार दी जिससे वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया है। आहट को चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के सुबह करीब 10ः00 बजे बोरवेल मशीन के चालक सहित अन्य कर्मी कोल्हूआ में खीरो नदी के समीप खाना बना रहे थे जहां खाना खाने के बाद चालक कैलाश यादव पिता जगिबोहर यादव नशे की हालत में वाहन को चालू कर बिहारपुर की और जाने लगा। वह कुछ दूर पहुंचा ही था कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसे चालक गंभीर रूप से आहत हो गया। चालक को मध्य प्रदेश के सिंगरौली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बिहारपुर से रोसकी के मुख्य मार्ग का नवीनीकरण कार्य हो रहा है। जिसमें साइड शोल्डर अच्छी तरह से रोलिंग नहीं करवाये जाने से जगह-जगह दब रहा है अगर अच्छे से साइड शोल्डर की रोलिंग हो जाता तो इस तरह का हादसा नहीं होता। लोगों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा नवीनीकरण का कार्य बिना देख-रेख के अभाव में ठेकेदार द्वारा लगातार मनमानी डंग से किया जा रहा है जिस वजह से आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply