लखनपुर, 29 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर राज परिवार के इंद्रजीत प्रताप सिंहदेव के धर्मपत्नी स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंह देव के स्मृति में 29 दिसंबर दिन शुक्रवार को ग्राम अरगोती में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अम्बिकापुर के तत्वाधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क चिकित्सा एवम स्वास्थ्य शिविर में डाक्टरों की टिम द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कर उचित परामर्श देते हुए निशुल्क दवा व चश्मा का वितरण किया गया। गौरतलब है कि पिछले 2 वर्षों से लखनपुर राजपरिवार के इंद्रजीत प्रताप सिंहदेव और राज परिवार के सदस्यों द्वारा स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंह देव के स्मृति में डांड केसरा, बिनीया में साड़ी कंबल का निशुल्क वितरण करते हुए ग्राम अरगोती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां स्वर्गीय शोभा मंझरी सिंहदेव के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए स्वास्थ्य शिविर शुभारंभ किया गया। शिविर में स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कर निशुल्क दवा चश्मा का वितरण किया गया। इस सिविल में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर अनिल सिंह मेजर लंद्र पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, रणजीत सिंहदेव, इंद्रजीत सिंहदेव, विक्रमादित्य सिंहदेव, रणविजय सिंहदेव , वीरेंद्र सिंहदेव, मानवेंद्र सिंह, समर विजय सिंह तोमर, राधा गोविंद सिंह ,राकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अजय सिंह, राहुल जायसवाल, संतोष गुप्ता, प्रभाकर सिंह, प्रशांत ताम्रकार, विश्वजीत सिंह, उमेश सिंह, डॉ अनिल सिंह, डॉक्टर पी एन द्विवेदी, डॉक्टर अर्पण सिंह, डॉक्टर अनूभा सिंह ,डॉक्टर चैतन्य सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur