अंबिकापुर, 26 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)।कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना दिवस पर लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली रैली में सरगुजा से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। कांग्रेस चुनाव के लिए कार्पोरेट्स से बजाए आम जनता से राशि एकत्र करने जा रही है। इसे डोनेट फॉर देश नाम दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. जेपी श्रीवास्तव एवं महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया 28 दिसम्बर को कांग्रेस का स्थापना दिवस है। कांग्रेस पार्टी का गठन अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष कर भारत को आजाद कराने के लिए हुआ था। आज जरूरत लोकतंत्र को बचाने का है। कांग्रेस पार्टी ने स्थापना दिवस के दिन ही आंदोलन का निर्णय लिया है। नागपुर में एक बड़ी रैली से कांग्रेस चुनावी शंखनाद करने जा रही है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यो के मुख्यमंत्री ,पूर्व मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कार्पोरेट्स राजनीतिक दलों को चंदा देकर उनसे अपने पसंद की नीति बनवाना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी कभी कॉर्पोरेट परास्त नहीं रही है यही वजह है कि कॉरपोरेट्स और बड़े उद्योग घराना ने कांग्रेस को चंदा देने में कमी की है।
कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी है हम आम लोगों के बीच जाकर डोनेट फॉर देश नाम से क्राउड फंडिंग शुरू की है, इसका अच्छा लाभ मिल रहा है छाीसगढ़ से 2 दिन में ही करीब 19 लाख रुपए से अधिक का दान मिला है सरगुजा के कांग्रेसी भी इसमें बढ़-चढक¸र भाग ले रहे हैं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने एक लाख अड़तीस हजार रुपये का सहयोग दिया। कार्यकर्ताओ के लिए न्यूनतम 138 रुपये सहयोग राशि निर्धारित है। पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता आशीष वर्मा, अनूप मेहता, अशफाक अली,नरेंद्र विश्वकर्मा, पार्षद गीता रजक, आशीष शील, जमील खान, विनोद त्रिपाठी,मनीष तिवारी,धर्मेंद्र सिंह सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur