Breaking News

बतौली,@कोहरे का वजह बना सडक¸हादसा

Share

बतौली,26 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा के बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 झुरी तालाब लालमाटी के समीप मंगलवार सुबह सडक¸ हादसा में दो नाबालिक दोस्तों की जान चली गई। घटना के बाद सडक¸ पर दोनों नाबालिक लडक¸ों का शव बिखरा पड़ा था, जिसकी जानकारी होने पर परिजनों का रो- रो के बुरा हाल है। घटना के बाद मौके से घटनाकारीत ट्रक फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बतौली के भट्टको निवासी हेमंत पिता हरिभजन 15 वर्ष अपने दोस्त से मिलने घर से 6 बजे सुबह निकाला था। जो अपने दोस्त शांतिपारा निवासी अमरिकन पिता संजीवन 14 वर्षीय के साथ सुपर स्प्लेंडर बाइक क्रमांक सीजी 15 डीवी 9067 से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 लालमाटी की ओर आ रहे थे। तभी सीतापुर तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रक द्वारा सामने से बाइक सवार दोनों दोस्तों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि दोनों नाबालिक लडक¸ों का शव सडक¸ पर बिखरा पड़ा था। घटना के बाद सडक¸ पर जाम लग गई। जिसे बतौली थाना प्रभारी चंद्र प्रताप तिवारी द्वारा अपनी टीम के साथ आकर शव को उठाकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली भेजा गया। तब जाकर आवागमन भी सुदृढ़ हुआ।
दुर्घटना इतना भयंकर था कि बाइक के परखचे उड़ गए वहीं दोनों नाबालिक छात्रों के शव देख लोगों के दिल दहल गया। घटनास्थल पर बाइक के पार्ट्स बिखरे पड़े थे और घटनाकारी ट्रक का बंपर टूटकर गिरा हुआ था। संभवत: घटना 6.30 बजे की बताई जा रही है। दोनों दोस्त शांतिपारा मिशन स्कूल में कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्र थे, दोनों बाइक चलाने के शौकीन थे और बाइक चलाना भी सीख ही रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि लालमाटी की ओर आ रहे दोनों बाइक सवार दोस्त ट्रक को ओवर टेक कर निकल रहे थे तभी सीतापुर तरफ से आ रही ट्रक ने लापरवाही पूर्वक दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना पश्चात ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा जिला सहित विभिन्न क्षेत्रों में दे दी गई है। फिलहाल ट्रक चालक पुलिस गिरफ़्त से बाहर है।
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुआ घटना स्थल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ लग गया। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply