अम्बिकापुर,25 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के साथ भाजपाईयों ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समस्त जन को शुभकामनाएं दी। सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेई के स्मृतियों को याद करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी विचारें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संचार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति के आजाद शत्रु थे राजनीतिक अस्थिरता से उबारने के अलावा देश के अंदर राजनीति में सुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा था। आज पिछले 9 वर्षों से हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत में विकास और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए हैं इसकी आधारशिला हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने अपने शासनकाल में रख दी थी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, निगम के पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर शहर से जाने-माने कवित्रियों को भाजपा सरगुजा की ओर से ललन प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, अरुणा सिंह, बलराम जयसवाल, मधु चौदहा, विकास पाण्डेय, रूपेश दुबे, राजबहादुर सिंह, अजय सिंह बबलू, सर्वेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी, अनिल जयसवाल, रामप्रवेश पांडे, प्रियंका चौबे, मनोज सोनी, कृष्ण शर्मा, दूधनाथ गोस्वामी, निरंजन रॉय, वेदांत तिवारी, कमलेश तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा, रवि जयसवाल, प्रियंका चौबे, सोनू मुदलियार, सीमा कश्यप, नीलम राजवाड़े, अजय सिंह, वीर सोनी, हर्ष जयसवाल, विपिन पांडे छोटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur