Breaking News

नई दिल्ली@ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट…जंग एकसाथ जमीन-समुद्र-आसमान में लड़ी जाएगी,जो इनको साध लेगा,वही जीतेगा : सीडीएस सुब्रमणि

Share

नई दिल्ली,27 नवम्बर 2026। सीडीएस एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ही भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट है। उसी तरह के युद्ध अब आगे लड़े जाएंगे,जिसमें आर्मी,नेवी और एयरफोर्स एक साथ,एक योजना पर,एक समय पर काम करेंगी। सीडीएस ने दिल्ली में कहा कि अब युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं लड़ा जाएगा। युद्ध जमीन, आसमान,समुद्र,आकाश,संचार तंत्र और दिमाग सब जगह एक साथ लड़ा जाएगा। जो देश इन सबको एक साथ जोड़कर सबसे तेज चलेगा, वही जीतेगा। उन्होंने कहा कि अब अकेले हथियार किसी काम के नहीं हैं। जरूरत जुड़ी हुई व्यवस्था की है। एक सैटेलाइट निशाना देखेगा, दूसरा सिस्टम उसे पक्का करेगा, कम्युनिकेशन सिस्टम जानकारी देगा और जमीन पर, हवा में,समुद्र में या समुद्र के नीचे,कोई भी हथियार आखिर में वार करेगा।
युद्ध और शांति की लाइन मिट गई है : युद्ध और शांति के बीच का फर्क धुंधला हो रहा है,हम लगातार टकराव की स्थिति में हैं। दुश्मन हम पर धीरे-धीरे,चालाकी से कॉग्निटिव वॉरफेयर (दिमागी युद्ध) थोप रहा है। ये युद्ध बिना गोली के चल रहा है,इसलिए हमें पता भी नहीं चलता कि हम युद्ध में हैं।
टेक्नोलॉजी ही युद्ध बदल रही है : सीडीएम
युद्ध का चरित्र मुख्य रूप से बदलती टेक्नोलॉजी की वजह से बदल रहा है। टेक्नोलॉजी में बढ़त सिर्फ अस्थायी है, हमें लगातार सुधार करते रहना होगा। आज जो हथियार सबसे आधुनिक है, वो कल पुराना हो जाएगा। जो देश रोज नई टेक्नोलॉजी नहीं बनाएगा, वो पीछे रह जाएगा।
हमें किसी और का टेम्प्लेट नहीं चाहिए
हमें अपना टेम्प्लेट बनाना होगा,किसी के बताए हुए टेम्प्लेट को नहीं देखना है। मतलब-अमेरिका,चीन, रूस का तरीका भारत पर लागू नहीं होगा। भारत की जियोग्राफी,दुश्मन,बजट, खतरे सब अलग हैं। इसलिए भारत का अपना युद्ध का मॉडल होना चाहिए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@हिंद महासागर में शांति,सुरक्षा व विकास सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी : जयशंकर

Share नई दिल्ली,27 नवम्बर 2026। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि हिंद …

Leave a Reply