Breaking News

रायपुर@पीएचईडी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Share


43 अधिकारियों का तबादला,अंबिकापुर-रायपुर-दुर्ग के अधीक्षण अभियंता बदले

रायपुर,27 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचईडी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग के 43 अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक अधीक्षण अभियंताओं से लेकर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारियों को बदला गया है। कई अधिकारियों को अलग-अलग संभागों और परियोजना खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ सहायक अभियंताओं को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। आदेश के तहत अधीक्षण अभियंता प्रमोद सिंह कतलम को अंबिकापुर मंडल से रायपुर मंडल भेजा गया है। वहीं बीएन भोयर को प्रमुख अभियंता कार्यालय से अंबिकापुर मंडल और एसएन पांडेय को प्रमुख अभियंता कार्यालय से दुर्ग मंडल में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कार्यपालन अभियंता स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। जगदलपुर, कोरबा,रायपुर,जशपुर,महासमुंद, कबीरधाम,दुर्ग और अन्य खंडों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। जल जीवन मिशन से जुड़े कामकाज के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।


Share

Check Also

एमसीबी@स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा,अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश

Share निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं,जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के …

Leave a Reply