Breaking News

अम्बिकापुर@जर्जर सडकों पर फूटा गुस्सा…एनएच कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता खरसिया,मनेन्द्रगढ़ और रामानुजगंज रोड की बदहाली पर प्रदर्शन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर की जर्जर सडकों को लेकर लोगों का आक्रोश एक बार फिर सडकों पर दिखाई दिया। खरसिया रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड और रामानुजगंज रोड की बदहाल स्थिति से नाराज सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सडक मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घेराव की सूचना मिलते ही अधिकारी कार्यालय छोडकर चले गए। दरअसल,शहर की प्रमुख सडकों पर लंबे समय से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। लगातार विरोध और आंदोलनों के बावजूद सडक सुधार का काम शुरू नहीं होने से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता इस समस्या को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का भी घेराव कर चुके हैं। इस बार कार्यकर्ताओं ने सीधे एनएच कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांगा।
उनका कहना है कि सडक निर्माण का टेंडर निरस्त होने के बाद से सुधार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। ऐसे में तीनों प्रमुख मार्गों की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द मरम्मत और सडक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे डॉ. योगेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि अंबिकापुर में खराब सडक की समस्या पिछले 7 से 8 वर्षों से देखने को मिल रहा है। सरकार भी बदल गई पर अंबिकापुरवासियों को चलने लायक सडक नहीं मिला। पिछले बार भी बारिश के बाद काम शुरू कराने की बात कही गई थी। इस बारिश में भी वहीं आश्वासन मिला है। रोड का काम शुरू हुआ पर तकनिकी गड़बड़ी के कारण टेंडर निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में परेशानी दूर होता दिखाई नहीं दे रहा है।


Share

Check Also

एमसीबी@स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा,अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश

Share निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं,जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के …

Leave a Reply