Breaking News

नई दिल्ली@लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर…272 सीटें बढ़ने से अब 815 हो जाएंगी

Share


अगले 25 साल तक संख्या नहीं बदलेगी,30 नवंबर को लोकसभा,2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा…


नई दिल्ली,27 नवम्बर 2026। कैबिनेट ने शुक्रवार को लोकसभा सीटों में 50′ बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में करीब एक घंटे बैठक चली। इसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण के नए बिल को मंजूरी दी गई। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50′ बढ़ोत्तरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। बढ़ाई गई सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। कुल सीटों की यह संख्या अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी। सूत्रों के मुताबिक,नए बिल में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य की लोकसभा में सीटों की हिस्सेदारी दूसरे राज्यों के मुकाबले कम न हो। सरकार इसे 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बिल पर बहस में हिस्सा लेने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटा रही है।
रिजिजू बोले- संसद चलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मैं पहले ही इस तरह की टिप्पणियां न करने की अपील कर चुका हूं। संसद के अलग-अलग सत्र होते हैं मानसून, शीतकालीन और बजट सत्र। जरूरत पड़ने पर विशेष सत्र भी बुलाए जाते हैं। संसद के भीतर सदस्यों को अपनी बात खुलकर रखने की स्वतंत्रता है।
कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े दो अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी
द्द पहला : सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50′ बढ़ाना और परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करना।
द्द दूसरा : सरकार महिला आरक्षण से जुड़े कानून को लागू करने की दिशा में भी नए सिरे से प्रयास करना। इसी के तहत परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।
डीएमके की शर्त- सभी राज्यों की सीटें 50′ बढ़ें…
डीएमके के 22 सांसदों वाली पार्टी ने तमिलनाडु में कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद इंडिया ब्लॉक से अलग होने के बाद विधेयक के विरोध में अपना रुख नरम किया है। पार्टी ने कहा है कि उसकी मांग है कि परिसीमन के बाद भी संसद में तमिलनाडु की मौजूदा 7.2′ हिस्सेदारी बरकरार रहे। अगर सरकार विधेयक के प्रावधानों में सभी राज्यों की सीटें 50′ बढ़ाने का फॉर्मूला लिखित रूप में शामिल करती है, तो तमिलनाडु की यह चिंता दूर हो सकती है।
रिजिजू बोले…महत्वपूर्ण बिल लाने के लिए संसद सत्र बुलाया गया
किरेन रिजिजू ने कहा…जब किसी विशेष सत्र की घोषणा होती है,तो इसका मतलब है कि उसमें कुछ महत्वपूर्ण काम होना है। इसमें जरूरी विधेयक या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ऐसे सत्र को असंवैधानिक बताना या यह कहना कि शीतकालीन सत्र समय से पहले खत्म कर दिया गया, गैर-जिम्मेदाराना है। खासकर जब ऐसी बातें सांसद कह रहे हों।
आरजेडी सांसद बोले…यह लोकतंत्र का गला घोंटने की मुहिम है…
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, मानसून सत्र कब खत्म हुआ? यह अभी तक खत्म नहीं हुआ है। क्या आपने कभी सुना है कि सर्दियों में भी मानसून जारी रहता है? यह कैसी ‘चाणक्य नीति’ है? आप आखिर चाहते क्या हैं? क्या लोकतंत्र का गला घोंटना चाहते हैं? यह लोकतंत्र का गला घोंटने की मुहिम है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@हिंद महासागर में शांति,सुरक्षा व विकास सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी : जयशंकर

Share नई दिल्ली,27 नवम्बर 2026। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि हिंद …

Leave a Reply