Breaking News

रायपुर@कारोबारी दीपक टंडन पर 3 नई एफआईआर

Share


जमीन-फॉर्च्यूनर बेचने के नाम पर 56 लाख की ठगी,टेंडर दिलाने 15 लाख ऐंठे,सप्ताह में 5 केस


रायपुर,11 नवम्बर 2026। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में ठगी के 2 नए मामले दर्ज हुए हैं। एक मामला सक्ती में भी दर्ज हुआ है। इस तरह दीपक टंडन के खिलाफ एक सप्ताह में कुल 5 एफआईआर हुई है। रायपुर में इस बार जमीन, रेस्टोरेंट और लग्जरी कार बेचने के नाम पर 56 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दोनों शिकायतें शंकर नगर के रहने वाले बीयर कारोबारी आशीष जायसवाल ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई हैं। शिकायत के मुताबिक, एक मामले में 16,500 वर्गफीट जमीन और उस पर संचालित एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट बेचने का सौदा किया गया था। इसके लिए 36 लाख रुपए से ज्यादा लिए गए, लेकिन बाद में पता चला कि जमीन दीपक टंडन के नाम पर नहीं है। वहीं, दूसरे मामले में 2023 मॉडल की फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए लेने का आरोप है। भुगतान के बाद भी कारोबारी को न तो कार मिली और न ही रकम वापस की गई। सक्ती में एक कारोबारी से कोयले का बड़ा सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। आशीष जायसवाल ने शिकायत में बताया कि दीपक और बरखा टंडन ने उन्हें 16,500 वर्गफीट जमीन और उस पर संचालित एटमॉस्फिरिया रेस्टोरेंट बेचने का प्रस्ताव दिया था। सौदा 1.16 करोड़ रुपए में तय हुआ था। इस पर भरोसा कर उन्होंने ऑनलाइन और कैश मिलाकर कुल 36 लाख 16 रुपए का भुगतान किया। बाद में आशीष को पता चला कि जिस जमीन को बेचने का सौदा किया गया था, उसका मालिकाना हक दीपक टंडन के पास नहीं है। उन्होंने जब अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोप है कि दंपती ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में स्ष्ट-स्भ् एक्ट के तहत झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। दूसरी शिकायत में आशीष ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को दीपक टंडन ने उन्हें 2023 मॉडल की फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने का प्रस्ताव दिया था। इसकी कीमत 20 लाख रुपए तय हुई थी। भरोसा दिलाने के लिए लक्ष्मी मोटर्स की डिलीवरी रसीद भी दिखाई गई। आशीष के मुताबिक, उन्होंने 20 लाख रुपए कैश दिए और स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट भी कराया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में बावनपरी के कथित अवैध फड़ पर पुलिस की चुप्पी क्यों?

Share नदी उस पार बेखौफ सज रहे जुए के फड़! मुखबिर तंत्र फेल या फिर …

Leave a Reply