Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा

Share


आम आदमी पार्टी बोली…भ्रष्टाचार पर सवाल किया था प्रवेश वर्मा बोले…मेरे परिवार को गाली दी थी…


नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। आम आदमी पार्टी ने रविवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया,जिसमें दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ लोग उनसे सवाल कर रहे थे। इस बीच उन्होंने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड और मौजूद साथियों ने युवक को दूर हटाया। पीडि़त युवक का आरोप है कि पुलिस के सामने उसे पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत दी है। मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी। भाजपा को भी उन्हें सस्पेंड कर देना चाहिए। विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी करके कहा कि जरनैल रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था,नहीं मिलने पर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा- जरनैल के साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी,इस हालात में कोई भी आम आदमी जो करता,वही मैंने किया। तिलक नगर की घटना का एक और वीडियो सामने आया है,जिसमें प्रवेश वर्मा और विधायक जनरैल सिंह के बीच बहस होती दिख रही है। जनरैल तारकोल से बनी सड़क के टुकड़े दिखाते हुए प्रवेश से कह रहे हैं…आपने जो सड़क बनाई वो उखाड़ कर दिखा दी। इस पर प्रवेश ने कहा…गलत नहीं बोलना है, आप 15 साल में नहीं बना पाए। जवाब में जनरैल ने कहा… आप बना दो लेकिन ऐसी मत बनाओ जो 15 घंटे न चले।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply