Breaking News

वाराणसी@वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर का एनकाउंटर,पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया…

Share

वाराणसी,20 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार सुबह वाराणसी में मुठभेड़ के दौरान झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बृजेश पर कुल 30 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की तलाश में था। पुलिस के अनुसार,बृजेश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ होते हुए रामनगर की ओर से मुगलसराय जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि बृजेश बाइक से कूदकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस और एटीएस की टीम ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में बृजेश को गोली लगी और वह घायल हो गया। टीम उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण भी फायरिंग की चपेट में आए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अल्ट्रा लाइट होवित्जर ने सटीक फायर पावर दिखाई…

Share नई दिल्ली,20 सितम्बर २०२६। भारत और अमेरिका के बीच उत्तराखंड के औली और राजस्थान …

Leave a Reply